यशराज बैनर ने किया रणवीर सिंह से किनारा, लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से अलग हुई दोनों की राहें

रणवीर सिंह की बॉक्स ऑफिस पर आखिरी फिल्म सर्कस रिलीज हुई थी जो कि बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इससे पहले उनकी जयेश भाई जोरदार और 83 ने भी कुछ खास कमाई नहीं की थी। फ्लॉप होती फिल्मों के बीच अब रणवीर के लिए एक और बुरी खबर आई है। रणवीर सिंह को भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फिल्म्स (YRF) ने एक जोरदार झटका दिया है। बैक टू बैक तीन फिल्में फ्लॉप होने के बाद अब यश राज फिल्म्स (YRF) ने रणवीर सिंह के साथ अब तक कोई भी फिल्म नहीं करने का फैसला किया है

अपडेटेड Apr 16, 2023 पर 2:53 PM
रणवीर सिंह को भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फिल्म्स (YRF) ने एक जोरदार झटका दिया है

एक वक्त पर अपनी एक्टिंग और एनर्जी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों का पर्याय माने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के सितारे इन दिनों थोड़ा गर्दिश में हैं। कोविड 19 के बाद से ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। रणवीर सिंह की बॉक्स ऑफिस पर आखिरी फिल्म सर्कस रिलीज हुई थी जो कि बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इससे पहले उनकी जयेश भाई जोरदार और 83 ने भी कुछ खास कमाई नहीं की थी। फ्लॉप होती फिल्मों के बीच अब रणवीर के लिए एक और बुरी खबर आई है।

रणवीर सिंह को इस बड़े प्रोडक्शन हाउस ने दिया झटका

रणवीर सिंह को भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फिल्म्स (YRF) ने एक जोरदार झटका दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह की बैक टू बैक तीन फिल्में फ्लॉप होने के बाद अब यश राज फिल्म्स (YRF) ने रणवीर सिंह के साथ अब तक कोई भी फिल्म नहीं करने का फैसला किया है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशराज बैनर शाहरुख खान (Shahrukh Kahn) स्टारर पठान (Pathaan) की कामयाबी के बाद अप अपना पूरा फोकस स्पाई यूनिवर्स पर रखना चाहता है। जिस वजह से यशराज बैनर कोई भी गलती नहीं करना चाहता। यशराज बैनर स्पाई यूनिवर्स की हर एक फिल्म को काफी भारी भरकम बजट के साथ बना रहा है जिस वजह से वह कोई भी गलती नहीं करना चाहता है।

The Kapil Sharma Show: इस वजह से बंद हो रहा है कपिल शर्मा शो, जून में आएगा आखिरी एपिसोड


रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेगा यशराज बैनर

रणवीर सिंह ने यशराज बैनर के तले छह फिल्मों में काम किया है जिसमें से केवल एक ही फिल्म हिट थी। रणवीर सिंह ने यशराज बैनर के तले, बैंड बाजा बारात, लेडीज वर्सेज रिकी बहल, बेफिक्रे, गुंडे, किल दिल और जयेशभाई जोरदार में काम किया है। जिसमें से केवल गुंडे ही बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी बहुत कमाी कर पाई थी। रणवीर सिंह की इन फिल्मों ने ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स को बेचकर पैसा कमाया था। हालांकि फिलहाल यशराज बैनर की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं रिलीज किया गया है। इस बीच, रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे, जिसमें आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। यह इस साल जुलाई में सिनेमाघरों में आएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।