Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के सुपरहिट सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक रोमांचक मोड़ आने वाला है। इस शो के मुख्य अभिनेता, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित द्वारा निभाए गए किरदार अरमान और रोहित की जिंदगी अब दोराहे पर आकर खड़ी हो गई है। कहानी में एक ऐसा पल आ चुका है जहां दोनों ही पात्रों को यह नहीं समझ पा रहे हैं कि रूही और अभिरा को सच्चाई किस तरह से बताएं।
गुस्से को छुपाने की कोशिश कर रहा अरमान
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में दर्शकों ने अब तक देखा कि अभिरा ने रूही के बच्चे को अपना समझ लिया है और उन पर अपना सारा प्यार लुटा रही हैं। वहीं, अरमान अपने गुस्से और दर्द को छिपाने की कोशिश में जुटा है, जो अंततः उसके परिवार पर फूट पड़ता है। अरमान की यह हरकत रोहित के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है जो कहानी में अगले बड़े धमाके की भूमिका तैयार कर रही है।
सीरियल में आगे की कहानी में, अभिरा रूही की गैरमौजूदगी में बच्चे की पूरी देखभाल करती दिखाई देगी। इसी बीच, कहानी में कुछ महीने का लीप आएगा। लीप के बाद अभिरा परिवार के साथ बच्चे का नामकरण करेगी। इसी दौरान रूही को होश आ जाएगा और वह अपने बच्चे से मिलने घर लौट आएगी। लेकिन वहां उसे पता चलता है कि उसका बच्चा मर चुका है। यह सुनकर वह गहरे सदमे में चली जाती है।
अभिरा से बच्चा छिनेगी रूही
रूही सच्चाई जाने बिना अब अभिरा से अपना बच्चा छीनने की कोशिश करती है, लेकिन अभिरा बच्चा देने से साफ इंकार कर देती है। इससे रूही घर में बखेड़ा खड़ा कर देती है, और अपने ही बच्चे से नफरत करने लगती है। रूही अब अभिरा की गोद में पड़े बच्चे की शक्ल देखना भी नहीं चाहती। रूही की यह हालत देख अरमान का दिल पिघल जाता है। रोहित के मना करने के बावजूद, अरमान सभी को बच्चे की असली मां के बारे में सच बता देता है। इस खुलासे से अभिरा बेसुध हो जाती है।