Get App

Honey Singh: 'दिल लुमिनाटी टूर' के बाद 'मिलियनेयर इंडिया टूर' के लिए हो जाए तैयार, जानें कहां-कहां होगा शो

Honey Singh: हनी सिंह भारत के प्रमुख शहरों में अपना 'यो यो हनी सिंह मिलेनियर इंडिया टूर' कॉन्सर्ट शुरू करने वाले हैं। अगले महीने से शुरू होने वाले इस कॉन्सर्ट का पहला शो मुंबई में आयोजित किया जाएगा। फैंस हनी सिंह के इस कॉन्सर्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2025 पर 5:04 PM
Honey Singh: 'दिल लुमिनाटी टूर' के बाद 'मिलियनेयर इंडिया टूर' के लिए हो जाए तैयार, जानें कहां-कहां होगा शो
Honey Singh: हनी सिंह इस साल फरवरी से भारत के 10 प्रमुख शहरों में अपने लाइव कंसर्ट करेंगे

Honey Singh: दिलजीत दोसांझ का दिल लुमिनाटी टूर पिछले साल काफी चर्चा में रहा, सिंगर के हर शो में हजारों की संख्या में लोग उनको सुनने आए थे। दिल लुमिनाटी टूर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब दिल लुमिनाटी टुर तो खत्म होने के बाद एक और सिंगर इंडिया टूर करने जा रहा है। उस सिंगर का नाम है हनी सिंह। हनी सिंह भारत के कुछ प्रमुख शहरों में अपना अवेटेड कॉन्सर्ट करने वाले है, उनके कॉन्सर्ट का नाम 'यो यो हनी सिंह मिलियनेयर इंडिया टूर' है।

हनी सिंह के इस कॉन्सर्ट के टिकट भी मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं सिंगर अपना शो कहां-कहां पर करेंगे इसको लेकर भी लिस्ट सामने आ चुकी है। लेकिन इस कॉन्सर्ट के वेन्यू का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अगले महीने से शुरू होने वाले इस कॉन्सर्ट की टिकट को आप जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर जाकर बुक कर सकते हैं।

मुंबई में होगा पहला शो

हनी सिंह इस साल फरवरी से भारत के 10 प्रमुख शहरों में अपने लाइव कंसर्ट करेंगे। हनी सिंह का मिलियनेयर इंडिया टूर 22 फरवरी को मुंबई से शुरू होगा और 5 अप्रैल को कोलकाता में समाप्त होगा। टूर की शुरुआत मुंबई से होगी, जहां वह 22 फरवरी को परफॉर्म करेंगे। इसके बाद सिंगर का शो 28 फरवरी को लखनऊ में होगा। वहीं दिल्ली में हनी सिंह का शो 1 मार्च को होगा और सिंगर का कंसर्ट 8 मार्च को इंदौर में उनकी लाइव परफॉर्मेंस होगी। पुणे में हनी सिंह का शो 14 मार्च को होगा और अहमदाबाद में 15 मार्च को शो होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें