Coldplay: 'कोल्डप्ले' कॉन्सर्ट के लिए लोगों में गजब का क्रेज, मुंबई शो के लिए मिलेंगे एक्सट्रा टिकट, जानिए कब होंगे लाइव

Coldplay: इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट को लेकर भारत में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। मुंबई शो के टिकट पहले ही सोल्ड आउट हो चके हैं, लेकिन फैंस की डिमांड पर अब आयोजकों द्वारा इस कॉन्सर्ट के एक्सट्रा टिकट लाया जा रहा है। जिसको आप बुकमायशो से 4 बजे से बुक कर सकते हैं।

अपडेटेड Jan 11, 2025 पर 3:25 PM
Story continues below Advertisement
Coldplay: कोल्डप्ले के तीन मुंबई शो के लिए लिमिटेड एक्सट्रा टिकट 11 जनवरी को शाम 4 बजे से बुकमायशो ऐप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे (Photo Credit- Social Media)

Coldplay: भारत में जल्द ही इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले का लाइव कॉन्सर्ट मुंबई में होने वाला है। कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के लेकर भारत में अलग ही तरह की दीवानगी देखने को मिल रही है। फैंस में दीवानगी का ऐसा आलम है कि इस कॉन्सर्ट के टिकट बुकमायशो पर चंद मिनटों में ही बिक गए थे। अगर आप अब तक मुंबई कॉन्सर्ट के लिए टिकट नहीं ले पाए हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। बुकमायशो ने कोल्डप्ले के आगामी मुंबई कॉन्सर्ट के लिए अतिरिक्त टिकटों की घोषणा की है।

कोल्डप्ले का लाइव कॉन्सर्ट 18, 19 और 21 जनवरी 2025 को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। यह टूर इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले के 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर- इंडिया' का हिस्सा है। मूंबई के बाद अहमदाबाद में भी कोल्टप्ले का लाइव कॉन्सर्ट होगा।

शाम 4 बजे से होगी बुकिंग


कोल्डप्ले के तीन मुंबई शो के लिए लिमिटेड एक्सट्रा टिकट 11 जनवरी को शाम 4 बजे से बुकमायशो ऐप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कॉन्सर्ट के टिकट की बढ़ती मांग को देखते हुए बुकमायशो ने वेटिंग रूम सिस्टम लागू किया है, जो टिकट बिक्री शुरू होने से एक घंटे पहले यानी दोपहर 3 बजे IST पर खुलेगा। ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा, "कोल्डप्ले म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर 2025- भारत, मुंबई शो के लिए सीमित अतिरिक्त टिकट जोड़े गए हैं। टिकट आज शाम 4 बजे IST पर उपलब्ध होंगे, जबकि वेटिंग रूम दोपहर 3 बजे IST पर खुलेगा।"

 

टिकट बुक करने के लिए 4 मिनट का समय मिलेगा

यह भी बताया गया कि वेटिंग रूम में जल्दी प्रवेश करना कतार में प्राथमिकता नहीं देता। टिकट बिक्री शुरू होने के बाद, हर उपयोगकर्ता को स्वचालित कतार यादृच्छिकता (AQR) के आधार पर कतार में स्थान मिलेगा। प्रत्येक उपयोगकर्ता एक बार में अधिकतम 4 टिकट खरीद सकता है। सीट लेआउट पर पहुंचने के बाद, टिकट बुक करने के लिए उपयोगकर्ताओं को लगभग 4 मिनट का समय मिलेगा। यह आपकी बारी आने पर उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

Tiku Talsania: एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक! अस्पताल में हुए भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।