Tiku Talsania: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टीकू तलसानिया को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि एक्टर को कथित तौर पर हार्ट अटैक आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्ट अटैक आने के बाद एक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि एक्टर के हेल्थ के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। न्यूज18 के सूत्रों के मुताबिक, एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
टिकू तलसानिया ने टीवी और फिल्मों में ज्यादातर अपने कॉमेडी रोल के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा टिकू ने हिंदी, मराठी और गुजराती थिएटर में भी काम कर चुके हैं। टिकू तलसानिया को आखिरी बार 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में दिखाई दिए थे, जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड रोल में थे।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम है टिकू तलसानिया
टिकू तलसानिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। 70 वर्षीय टिकू तलसानिया ने 1984 में टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। टिकू तलसानिया 'अंदाज अपना अपना', 'इश्क', 'जोड़ी नंबर 1' और 'पार्टनर' जैसी कॉमेडी क्लासिक्स में अपनी जबरदस्त कॉमिक परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'देवदास' जैसी फिल्मों में भी स्क्रीन साझा की है।
टिकू तलसानिया टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने 'सजन रे फिर झूठ मत बोलो', 'ये चंदा कानून है', 'एक से बढ़कर एक' और 'जमाना बदल गया है' जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया है।
टिकू तलसानिया की पर्सनल लाइफ
वहीं टिकू तलसानिया की पर्सनल लाइफ के बात करें तो एक्टर ने दीप्ति तलसानिया से शादी की थी, इनके दो बच्चे हैं। टिकू तलसानिया का एक बेटा रोहान तलसानिया एक बेहतरीन सिंगर है तो वही उनकी बेटी शिखा तलसानिया ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में अपना नाम कमाया है। टिकू तलसानिया सोशल मीडिया पर काफा एक्टिव रहते हैं।