OTT Release This Weekend: इस वीकेंड अगर आप कहीं घूमने या फिर बाहर जाने की बजाय घर पर रह कर चिल करने का प्लान रहे हैं तो एंटरटेनमेंट के तगड़े डोज के लिए तैयार हो जाइये। इस वीकेंड पर आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मिलेगा एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट। तो ऐसे में आइये जानते हैं उन फिल्मों और वेबसीरीज के बारे में जो इस हफ्ते रिलीज हुई हैं और जिनको आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते निपटा सकते हैं। इस लिस्ट में सत्य प्रेम की कथा, तमन्ना भाटिया स्टारर आखिरी सच और इस तरह की कई सारी फिल्मों और वेबसीरीज का नाम शामिल है।
