सिनेमा लवर्स खास तौर पर बॉलीवुड की फिल्में पसंद करने वालों के लिए यह साल अभी तक काफी शानदार बीता है। खास तौर पर अगस्त और सितंबर में ऑडियंस को सिनेमाघरों में कई सारी शानदार और मास सिनेमा वाली फिल्मों का लुत्फ उठाने का मौका मिला था। इस दौरान ऑडियंस के लिए सिनेमाघरों में 'OMG-2', 'गदर-2' और 'जवान' जैसी शानदार फिल्में पेश की गई थीं। अब अक्टूबर में भी सिनेमाघरों में कई सारी शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। ऐसे में आइये डाल लेते हैं इन रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर।
