Yuzvendra-Dhanashree: तलाक की अफवाहों पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर कही दिल की बात

Yuzvendra-Dhanashree: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक की अफवाहें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यह अफवाह तब जोर पकड़ी जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। तलाक की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ पर बात की

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 9:53 AM
Yuzvendra-Dhanashree: तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया

टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। पिछले कुछ दिनों ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि इस दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इस अफवाहों ने तब और जोर पकड़ लिया जब इंस्टाग्राम पर धनश्री और चहल ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। क्रिकेटर ने धनश्री के साथ अपनी सारी फोटो को भी डिलीट कर दीं, जिसके बाद से दोनों के तलाक के अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया।

हाल ही में एक पोस्ट में धनश्री ने लिखा था कि बिना तथ्यों की जांच किए उनके बारे गलत बोला जा रहा है। अब युजवेंद्र चहल ने भी तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए अपने पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

युजवेंद्र चहल ने अपनी पोस्ट में क्या कहा


युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि इन अटकलों से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने सभी फैंस के अटूट प्यार और सपोर्ट का तहे दिल से आभारी हूं, जिनके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। लेकिन मेरा यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है! अभी भी मेरे देश, मेरी टीम और मेरे फैंस के लिए कई शानदार ओवर्स करना बाकी हैं। खेल का हिस्सा होने पर मुझे बहुत गर्व है, लेकिन मैं एक बेटा, भाई और दोस्त भी हूं। मैं हाल की घटनाओं और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर उठ रहे सवालों को भी समझता हूं। हालांकि, मैंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट नोटिस किया है, जिसमें कुछ दावे किए जा रहे हैं, जो सच हो भी हो सकती हैं और नहीं भी।"

Yuzvendra Chahal

'ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें'

उन्होंने आगे लिखा, "एक बेटे, भाई और दोस्त के रूप में, मैं सभी से विनम्र निवेदन करता हूं कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। क्योंकि इनसे मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख हुआ है। मेरे परिवार के संस्कारों में मुझे हमेशा सभी के लिए अच्छा रहना सिखाया है। बिना किसी शॉर्टकट के कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता हासिल करना सिखाया हैं। मैं इन मूल्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित हूं।" अपने इस स्टेटमेंट में चहल ने कही भी अपनी पत्नी धनश्री का जिक्र नहीं किया

पोस्ट में धनश्री ने क्या कहा

बता दें चहल का पोस्ट धनश्री के पोस्ट के एक दिन बाद आया है। धनश्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा दुखद है कि फैक्ट्स चेक किए बिना मैरे करैक्टर के बारे में बहुत कुछ गलत बोला जा रहा है और मेरे खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। धनश्री ने कहा वह कई सालों तर हार्ड वर्क करने यहां तक पहुंचकर अपना नाम और इज्जत बनाई है।"

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी दिसंबर 2020 में हुईं थी। सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से चर्चा है कि इस जोड़े के बीच दूरियां आ गई है, ऐसी भी अफवाहें है कि दोनों का तलाक होने वाला है। चहल और धनश्री ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है।

Hrithik Roshan Birthday: जब पत्नी सुजैन से अलग होना ऋतिक को पड़ा था भारी, तलाक के बाद दिए थे 300 करोड़ से ज्यादा की एलिमनी!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।