मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। वो 73 साल के थे। उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार थे। इसके लिए अमेरिका में उनका इलाज चल रहा था। उनके परिवार ने सोमवार को उनके निधन की जानकारी दी है। जैसे उनके निधन की खबर सामने आई, संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हुसैन के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी मृत्यु इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण हुई है।
