Zakir Hussain Death: मशहूर तबला वादक और संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबर सामने आई है। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था। खबरों की मानें तो उन्होंने रविवार (15 दिसंबर) को 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जाकिर हुसैन को हार्ट संबंधी समस्याओं के बाद अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित एक अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने हुसैन के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि 73 वर्षीय दिग्गज अमेरिकी संगीतकार को ब्लड प्रेशर की समस्या थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। हालांकि, उनके परिवार या अस्पताल की तरफ से इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
