EPFO ने FY 2020 के लिए PF की ब्याज दर घटाकर 8.55% किया, 6 करोड़ लोगों पर होगा असर

इससे एक साल पहले फिस्कल ईयर 2018-19 में ब्याज दर 8.65 फीसदी थी

अपडेटेड Mar 06, 2020 पर 9:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

रिटायरमेंट फंड बॉडी एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने फिस्कल ईयर 2020 के लिए इंटरेस्ट रेट घटाकर 8.50 फीसदी तय किया है। लेबर मिनिस्टर संतोष गंगवार ने गुरुवार को बताया कि फिस्कल ईयर 2018-19 के लिए यह रेट 8.65 फीसदी था। लेकिन इस साल यह घट गया है।

फिस्कल ईयर 2017-18 में EPFO का रेट 8.55 फीसदी था। इससे एक साल पहले भी यह 8.55 फीसदी था। यह फैसला सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की एक मीटिंग में हुआ है। EPFO के लिए यही संगठन फैसले लेता है।

गंगवार ने बताया, " सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) की बैठक में EPFO ने फैसला किया है कि फिस्कल ईयर 2019-20 के लिए 8.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट तय किया है।" लेबर मिनिस्ट्री अब इस मामले में फाइनेंस मिनिस्ट्री की मंजूरी लेगी।

सरकार के इस फैसले से देशभर के 6 करोड़ PF सब्सक्राइबर पर इसका असर होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।