बॉलीवुड के सबसे चर्चित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन पहली बार मुंबई से बाहर किया गया। 65वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स का आयोजन शनिवार को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड के सितारे एक दिन पहले ही गुवाहाटी पहुंच गए थे। इस आयोजन में शामिल होने वालों में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान,अक्षय कुमार, करण जौहर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, इरफान खान,अनन्या पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष मल्होत्रा, वाणी कपूर, रणवीर शौरी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा, उषा उत्थुप जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में करण जौहर, विक्की कौशल और वरुण धवन की होस्टिंग ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के बेहतरीन परफार्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया।
इस समारोह में जोया अख्तलर की फिल्मष गली बॉय ने धूम मचा दिया। यह फिल्मन 13 कैटेगरीज में नॉमिनेट हुई थी, जिसमें से 10 अवॉर्ड अपनी झोली में डाल लिये। गली बॉय को बेस्ट फिल्मई का अवॉर्ड मिला, जबकि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को इसी फिल्मश के लिए बेस्ट ऐक्टिर इन अ लीडिंग रोल के पुरस्काकर से नवाजा गया। इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जोया अख्तर को मिला। गली बॉय के लिए ही बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस अमृता सुभाष को मिला। बेस्ट म्यूजिक अल्बम का अवॉर्ड भी इसी फिल्म के लिए जोया अख्तर और अंकुर तिवारी को मिला। बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट डायलॉग कैटेगरी के अवॉर्ड भी गली बॉय के खाते में चले गए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।