हैदराबाद में MMTS ट्रेनों में घटाया फर्स्ट क्लास का किराया, आधे किये टिकटों के दाम

रेल मंत्रालय ने 5 मई से सबअर्बन ट्रेन सर्विस में फर्स्ट क्लास के बेसिक किराए को कम करने का निर्णय लिया है

अपडेटेड May 05, 2022 पर 9:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
1-5 किमी के लिए, फर्स्ट क्लास में कम किया गया Single Journey किराया 25 रुपये है।

हैदराबाद के फेमस मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (MMTS) के फर्स्ट क्लास के के टिकट किराए में आज गुरुवार 5 मई से 50 प्रतिशत तक की कमी कर दी गई है। रेल मंत्रालय ने 5 मई से सबअर्बन ट्रेन सर्विस में फर्स्ट क्लास के बेसिक किराए को कम करने का निर्णय लिया है। सिकंदराबाद और हैदराबाद डिवीजनों में किराए को कम किया गया है। ये किराया MMTS ट्रेन में सिंगल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए घटाया गया है।

साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) ने कहा कि दक्षिण मध्य रेलवे ने सब-अर्बन शहरों के यात्रियों को बेहतर सर्विसे देने कि लिए MMTS की संख्या में बढ़ोतरी की ही है। कोविड में लॉकडाउन के बाद इस सर्विस को फिर शुरू किया गया है।

MMTS ने घटाया किराया


1-5 किमी के लिए, फर्स्ट क्लास में कम किया गया Single Journey किराया 25 रुपये है।

6-10 किमी के लिए, फर्स्ट क्लास में कम किया गया Single Journey किराया भी 25 रुपये है।

11-15 किमी के लिए, फर्स्ट क्लास में कम किया गया Single Journey किराया 35 रुपये है।

16-20 किमी के लिए, फर्स्ट क्लास में कम किया गया Single Journey किराया 55 रुपये है।

21-25 किमी के लिए, फर्स्ट क्लास में कम किया गया Single Journey किराया 55 रुपये है।

26-30 किमी के लिए, फर्स्ट क्लास में कम किया गया Single Journey किराया 85 रुपये है।

31-35 किमी के लिए, फर्स्ट क्लास में कम किया गया Single Journey किराया 85 रुपये है।

36-40 किमी के लिए, फर्स्ट क्लास में घटा हुआ Single Journey किराया 90 रुपये है।

41-45 किमी के लिए, फर्स्ट क्लास में घटा हुआ Single Journey किराया 90 रुपये है।

यात्रियों को होगा फायदा

अभी 29 रेलवे स्टेशनों को कवर करते हुए फलकनुमा-सिकंदराबाद-हैदराबाद-बेगमपेट-लिंगमपल्ली-तेलापुर-रामचंद्रपुरम के एरिया में फैले 50 किलोमीटर के सेक्शन में 86 ट्रेनों की सर्विस दे रहा है। दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (इन्चार्ज) अरुण कुमार जैन ने कहा कि इसका यात्री फायदा उठाएं। इससे तेज और सस्ता ट्रांसपोर्ट का साधन मिलने से यात्रियों को पायदा होगा।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।