Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34825 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34386 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36007 फिर 36749 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16490 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16303 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16999 फिर 17320 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है
आरबीआई द्वारा में दरों बढ़ोतरी के एलान के बाद 4 मई के कारोबार में बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ बंद हुए। कल के कारोबार में बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली थी। फेड के फैसले के पहले कमजोर ग्लोवल संकेतों ने भी बाजार सेंटीमेंट पर अपना असर दिखाया था। BSE Sensex कल 1300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 55669 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 16800-16900 के बड़े सपोर्ट को तोड़ते हुए करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ 16,678 के स्तर पर बंद हुआ था।
निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लॉन्ग ब्लैक डे जैसा पैटर्न बनाया था। कल के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे। मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि ताजे चार्ट पैटर्न से इस बात का संकेत मिलता है कि 17,400-16,900 के आसपास स्थित ब्रॉडर हाई लो रेंज मूवमेंट से एक डाउनसाइड ब्रेक आउट देखने को मिल सकता है। यानी बाजार में शॉर्ट टर्म में अभी और कमजोरी मुमकिन है। अगले कुछ हफ्तों में निफ्टी हमें 16,200 तक भी जाता दिख सकता है।
वहीं अगर बाजार में कोई तेजी आती है तो निफ्टी को 16,800-17,000 के आसपास तगड़े रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं किसी गिरावट में ये 16,200 तक जा सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16490 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16303 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16999 फिर 17320 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34825 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34386 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36007 फिर 36749 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
RBI के बाद US FED ने भी अपनी ब्याज दरें 0.50% बढ़ाई
RBI के बाद US FED ने भी अपने बेंचमार्क लेंडिंग रेट में 50 बेसिस पॉइंट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। महंगाई से निपटने के लिए यूएस फेड मे अपनी अहम दरों में 2 दशकों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी की है। इसके अलावा हर महीने 95 बिलियन डॉलर की बॉन्ड खरीद घटाने का भी फैसला लिया गया है। फेड चेयरमैन ने कहा है कि कमेटी एक बार में ही दरों में 75 बेसिस प्वाइंट यानी 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी पर विचार नहीं कर रही है।
सिर्फ आधा फीसदी दरें बढ़ने से अमेरिकी बाजार झूमे
सिर्फ आधा फीसदी दरें बढ़ने से अमेरिकी बाजार झूम गए हैं। बता दें की ये बढ़ोतरी बाजार के उम्मीद के मुताबिक ही रही है। कल के कारोबार में DOW में 932 अंकों की जोरदार रैली दिखी। 2020 के बाद S&P 500 में भी सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला। इधर SGX NIFTY में भी 150 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। बाकी एशियाई बाजारों में भी रौनक है।
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से गोल्ड की चमक बढ़ी
फेड के फैसले और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से गोल्ड की चमक बढ़ी है। सोने का भाव 1900 डॉलर के पार निकल गया है। उधर रूसी तेल पर यूरोपीय युनियन के बैन की आशंका से कच्चे तेल का भाव 111 डॉलर के पार निकल गया है।
TATA CONSUMER के Q4 मुनाफे में 3 गुना की बढ़ोतरी हुई है। आय और मार्जिन में भी उछाल देखने को मिला है। HAVELLS का PROFIT 16 परसेंट बढ़ा है लेकिन मार्जिन उम्मीद से कम रही है।
कॉल ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 27.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मई सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 20.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18000 की स्ट्राइक पर 19.54 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
17000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 6.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,900 पर भी 3.41 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17900 पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
16000 की स्ट्राइक पर 40.12 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मई सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16500 पर सबसे ज्यादा 39.19 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17000 की स्ट्राइक पर 29.76 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16600 पर भी 1.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16000 पर 1.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17300 और फिर 17200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें ICICI Prudential Life Insurance, Crompton Greaves Consumer Electricals, Max Financial Services, Siemens और TCS के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
4 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,288.18 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,338 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
5 मई को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
आज आने वाले नतीजे
आज यानी 5 मई को Adani Power, Adani Transmission, Dabur India, Marico, Exide Industries, Happiest Minds Technologies, Indus Towers, TVS Motor Company, Voltas, AAVAS Financiers, Blue Star, Aptus Value Housing Finance India, Blue Dart Express, Borosil Renewables, Computer Age Management Services, CEAT, Cholamandalam Investment and Finance Company, DCM Shriram, Firstsource Solutions, Intellect Design Arena, Jindal Stainless (Hisar), MMTC, Punjab Alkalies & Chemicals, Procter & Gamble Health, PNB Gilts, Quick Heal Technologies, Sona BLW Precision Forgings और Tribhovandas Bhimji Zaveri के नतीजे आएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)