हैदराबाद के फेमस मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (MMTS) के फर्स्ट क्लास के के टिकट किराए में आज गुरुवार 5 मई से 50 प्रतिशत तक की कमी कर दी गई है। रेल मंत्रालय ने 5 मई से सबअर्बन ट्रेन सर्विस में फर्स्ट क्लास के बेसिक किराए को कम करने का निर्णय लिया है। सिकंदराबाद और हैदराबाद डिवीजनों में किराए को कम किया गया है। ये किराया MMTS ट्रेन में सिंगल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए घटाया गया है।
