Get App

ऋषभ पंत से पूर्व क्रिकेटर ने की करोड़ों की ठगी, कई होटलों और बिजनेसमैन को भी लगाया चूना

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर और इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2022 पर 5:05 PM
ऋषभ पंत से पूर्व क्रिकेटर ने की करोड़ों की ठगी, कई होटलों और बिजनेसमैन को भी लगाया चूना
पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह ने बाउंस चेक के जरिए ऋषभ पंत से 1.6 करोड़ रुपये की ठगी की है

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर और इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार हो गए हैं। उनसे ठगी करने वाला भी हरियाणा का एक पूर्व क्रिकेटर है, जो अभी जेल में बंद है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हरियाणा के पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह (Mrinank Singh) ने लग्जरी घड़ियों, बैग और ज्वैलरी सस्ते दाम में दिलाने के नाम पर पंत से 1.6 करोड़ रुपये की ठगी की है।

इसके अलावा मृणांक सिंह पर मुंबई के एक बिजनेसमैन से भी 6 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। इस सिलसिले में जुहू पुलिस ने उसे इसी महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। 23 वर्षीय मृणांक हरियाणा की अंडर-19 टीम में खेल चुका है और साल 2018 के IPL नीलामी सूची में भी उसका नाम था। पुलिस का कहना है कि मृणांक सिंह आदतन ठग है और अब तक उसके खिलाफ धोखाधड़ी के 18 मामले दर्ज हो चुके हैं

कैसे धोखाधड़ी के शिकार हुए पंत?

यह मामला कुछ महीने पहले का है, जब मृणांक सिंह ने पंत को 1.6 करोड़ रुपये का चेक दिया था। हालांकि पंत ने जब यह चेक लगाया तो यह अपर्याप्त फंड के चलते बाउंस हो गया। इसके बाद यह नेगोशिएबल इंस्टूमेंट्स एक्ट का मामला बन गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें