G20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कार्मिक मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में सभी केंद्र सरकार के ऑफिस 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। बता दें कि भारत इस साल 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत देश भर के विभिन्न शहरों में G20 से संबंधित कई कार्यक्रमों और बैठकों की मेजबानी कर रहा है।
