बैंक के पास सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन (Gold loan) लेने वाले लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी सौगात दी है। अब आप गोल्ड ज्वैलरी के कुल मूल्य का 90 फीसदी राशि Gold loan के रूप में ले सकते हैं। अभी तक सोने के कुल मूल्यू का 75 फीसदी तक ही लोन मिलता है। RBI के इस फैसले से Gold loan और भी आकर्षक हो गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि Gold की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग अधिक राशि के लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने कहा कि गोल्ड ज्वैलरी पर 90 फीसदी तक लोन लेने की सुविधा 31 मार्च 2021 तक के लिए दी गई है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के समय में लोगों ने गोल्ड लोन का काफी इस्तेमाल किया है। इसी को देखते हुए RBI ने यह फैसला किया है।
कम होता है Gold loan का interest rate
गोल्ड लोन में गोल्ड ज्वैलरी को बतौर जमानत रखवाकर कर्ज दिया जाता है। गोल्ड लोन कर्जदाताओं की आमदनी और कमाई बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। पर्सनल लोन (Personal loan) की तुलना में गोल्ड लोन की ब्याज दर (interest rate) कम होती है। इसलिए यह कर्ज लेने वाले लोगों के लिए काफी लाभदायक है। अभी पर्सनल लोन जॉब प्रोफाइल और क्रेडिट स्कोर के आधार पर 10 से 15 फीसदी interest rate पर उपलब्ध है। वहीं, गोल्ड लोन की बात करें तो यह 8 से 12 फीसदी के interest rate पर मिल जाता है। अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर अलग होती है।
इसकी एक और खास बात यह है कि गोल्ड लोन का लाभ उठाने के लिए आपको अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री रखने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री (credit history) अच्छी है, तो आपको सस्ती दरों पर गोल्ड लोन मिल सकता है। गोल्ड लोन में आपको आसान रीपेमेंट (repayment) के विकल्प मिलते हैं। इसमें आंशिक रीपेमेंट भी उपलब्ध हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
