Noida Metro: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों अब जल्द ही दिल्ली एयरपोर्ट के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी के अन्य हिस्सों में ही बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार (25 जून) को एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर के 11 किलोमीटर लंबे विस्तार को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने प्रस्तावित विस्तार की डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी है, जो सेक्टर 142 से शुरू होकर नोएडा के बॉटनिकल गार्डन तक जाएगी। एक्वा लाइन के सेक्टर 142 से सेक्टर 37 बॉटनिकल गार्डन तक नए कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।
