हैदराबाद में ट्रैफिक फाइन डिफॉल्टर्स के लिए गुड न्यूज! चालान के पेमेंट पर मिल रहा है 75% की भारी छूट

चालान डिस्काउंट्स स्कीम के तहत, दोपहिया वाहन मालिक को चालान राशि का केवल 25 प्रतिशत, कार मालिकों को 50 फीसदी और RTC बस मालिक को सिर्फ 30 प्रतिशत भुगतान करना होगा

अपडेटेड Feb 24, 2022 पर 1:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हैदराबाद में यातायात नियम उल्लंधन करने वालों का 600 करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है जिसे वसूलने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है

अगर आप हैदराबाद के निवासी हैं और ट्रैफिक फाइन डिफॉल्टर हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा ट्रैफिक पुलिस ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के साथ रजिस्टर्ड वाहनों पर ट्रैफिक फाइन के पेमेंट्स पर भारी छूट की पेशकश की है।

हैदराबाद में यातायात नियम उल्लंधन करने वालों का 600 करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है जिसे वसूलने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चालान का भुगतान करने वालों को छूट देने की घोषणा की है।

चालान डिस्काउंट्स स्कीम के तहत, दोपहिया वाहन मालिक को चालान राशि का केवल 25 प्रतिशत, कार मालिकों को 50 फीसदी और RTC बस मालिक को सिर्फ 30 प्रतिशत भुगतान करना होगा। शेष राशि को तेलंगाना पुलिस ने माफ करने का ऐलान किया है।


ये भी पढ़ें- बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की BJP में शामिल हुए गोवा के 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका

तेलंगाना पुलिस ने कहा है कि बकाया चुकाते समय केवल ऑनलाइन पेमेंट ही स्वीकार किए जाएंगे। तेलंगाना पुलिस ट्रैफिक चालान में छूट की इस योजना को प्रचारित करने के लिए 1 मार्च से 31 मार्च के बीच विशेष अभियान चलाएगी।

हैदराबाद में यातायात नियम उल्लंधन करने वालों का 600 करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है जिसे वसूलने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। कथित तौर पर हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा कमिश्नरियों में 1.6 करोड़ से अधिक चालान लंबित हैं। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चालान का पेमेंट करने वालों को भारी छूट देने की घोषणा की है।

हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह कदम उन वाहन चालकों के प्रति एक मानवीय कदम है, जिन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि एक राहत के रूप में, तीनों यातायात पुलिस विभाग कोविड-19 स्थिति में गिरावट के बीच नागरिकों को अपने वित्तीय बोझ को कम करने में सक्षम बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।