Get App

सरकार तीन सड़क परियोजनाओं के लिए कैपिटल मार्केट से 2,500 करोड़ रुपये जुटायेगी

तीनों परियोजनाओं के लिए पैसा Infrastructure Investment Trusts (InvITs) के जरिए जुटाये जाने की सरकार की योजना है

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 03, 2022 पर 1:58 PM
सरकार तीन सड़क परियोजनाओं के लिए कैपिटल मार्केट से 2,500 करोड़ रुपये जुटायेगी
InvITs म्यूचुअल फंड्स की तरह के इंस्ट्रूमेंट्स होते हैं जिन्हें निवेशकों से पैसा इकट्ठा करने और एसेट्स में निवेश करने के लिए डिजाइन किया गया है

सरकार तीन सड़क परियोजनाओं के लिए करीब 2,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इस महीने कैपिटल मार्केट से संपर्क करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज सोमवार 3 अक्टूबर को ये जानकारी दी। सरकारी अधिकारी ने कहा कि पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (Infrastructure Investment Trusts (InvITs) के जरिए जुटाया जाएगा।

नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने पीटीआई से कहा, "हम तीन सड़क परियोजनाओं के लिए करीब 2,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इस महीने कैपिटल मार्केट से संपर्क करेंगे।"

इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (InvITs) म्यूचुअल फंड्स की तरह के इंस्ट्रूमेंट्स होते हैं। इन्हें निवेशकों से पैसा इकट्ठा करने और एसेट्स में निवेश करने के लिए डिजाइन किया गया है जो आने वाले समय में कैश फ्लो उपलब्ध करायेंगे।

गौरतलब है कि पिछले साल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India) के पहले infrastructure investment trust ने 5,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें