सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (Road Transport and Highways Minister) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि उनका लक्ष्य 2024 तक 40 किलोमीटर प्रति दिन की दर से वर्ल्ड क्लास नेशनल हाइवे (world-class national highway) के 60,000 किलोमीटर का निर्माण करना है।

भारत में सड़क विकास (Road Development in India) पर 16वें एनुअल कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि उनका लक्ष्य 2024 तक 60,000 किलोमीटर प्रति दिन की दर से वर्ल्ड क्लास नेशनल हाइवे का निर्माण करना है।

Toll Plaza से अब बिना टोल दिए निकल सकते हैं आप, लेकिन सिर्फ एक शर्त पर..., पढ़ें NHAI की नई गाइडलाइंस

उन्होंने कहा कि भारत में करीब 63 लाख किलोमीटर रोड नेटवर्क है (road network) है, जो दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा है। रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर भारतीय अर्थव्यवस्था ( Indian economy) के विकास में अहम भूमिका निभाता है।

गडकरी ने कहा कि सरकार नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (National Infrastructure Pipeline -NIP) के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में 111 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर रही है। सरकार ने साल-दर-साल (year-on-year) इंफ्रास्ट्रक्चर कैपेक्स (infrastructure Capex) को इस साल 34 फीसदी बढ़ाकर 5.54 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।

MoRTH ने दिया नया प्रस्ताव, एक राज्य से दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर री-रजिस्ट्रेशन बनेगा आसान

गडकरी ने कहा कि हम सड़कों के किनारे लोगों बेहतर यात्रा के लिए 400 से अधिक कई तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। मंत्री ने ये भी कहा कि उनका मंत्रालय 2.5 लाख करोड़ रुपये की सुरंगें बनाने की योजना बना रहा है।

रिटेल, होलसेल व्यापारियों को MSME का मिला दर्जा, उद्यम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पर मिलेगी आर्थिक मदद

बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सिर्फ 18 घंटों में 25.54 किलोमीटर सिंगल लेन हाईवे का निर्माण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। NHAI ने यह काम विजयपुर और सोलापुर के बीच NH-52 पर बनाए जा रहे चार लेन हाईवे पर किया है। इस हाईवे पर सिर्फ 18 घंटों में 25 किलोमीटर से अधिक की सिंगल स्ट्रेच रोड बनाई गई।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।