LPG cylinder Subsidy: रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि घरेलू गैस की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इस बीच लगातार चर्चा है कि एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder Price) की कीमत 1000 तक पहुंच जाएगी।
रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम पर सरकार की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। लेकिन सरकार का आंतरिक आकलन इस बात का संकेत दे रहा है कि लोग एक सिलेंडर के लिए 1,000 रुपये तक देने को तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर पर सरकार दो स्टैंड ले सकती है। सबसे पहले या तो सरकार बिना सब्सिडी के सिलेंडर की सप्लाई करती रहे। दूसरा, कुछ चुनिंदा लोगों को भी सब्सिडी का लाभ दिया जाए।
सब्सिडी देने को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कुछ भी क्लियर नहीं हुआ है। लेकिन अब तक मिली जानकारी के अनुसार 10 लाख रुपये आय नियम लागू रहेगा और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि बाकी लोगों के लिए मिलने वाली सब्सिडी खत्म हो सकती है। पिछले कई महीनों से एलपीजी पर सब्सिडी आने लगी है। वित्त वर्ष 2021 में सब्सिडी पर सरकार का खर्च 3,559 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2020 में यह खर्च 24,468 करोड़ रुपये था।