Grap 4 in Delhi-NCR : कड़ाके की ठंड के साथ दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से हवा जहरीली हो गई है। घने कोहरे के बीच बुधवार को फिर दिल्ली एनसीआर में AQI का आंकड़ा 450 को पार कर गया। इस तरह से हवा की गुणवत्ता खराब होते देख CAQM (कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) ने एक बार फिर से पूरे दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-4 लागू कर दिया है। ग्रैप-4 लागू होने के बाद कारखानों, निर्माण कार्यों, और यातायात पर कड़ी पाबंदियां लगाई जाएंगी
