Hair loss : उड़ रहे बाल हुआ बुरा हाल,सही खान-पान से बाल होंगे कमाल

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अपने बालों की बगिया को हराभरा रखने को लिए बालों को ढककर रखें डीप कंडीशनिंग करें। हाइड्रेटिंग हेयर ऑयल का इस्तेमाल करें। हफ्ते में एक बार तेल मसाज करें। बालों को हाइड्रेट रखें। बालों को बार-बार धोने से बचें

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 7:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हेल्दी हेयर के लिए संतुलित आहर लें। हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। मौसमी फल खाएं। खाने में मखाना, मूंगफली और सोयाबीन शामिल करें

महाराष्ट्र के 3 गांवों में लोग अचानक गंजे हो रहे हैं। उनके सिर के पूरे बाल तेजी से झड़ गए। बाल झड़ने और गंजेपन का शिकार सिर्फ बुजुर्ग या नौजवान ही नहीं हो रहे हैं, बल्कि यह समस्या छोटे बच्चे और लड़कियों में भी देखने को मिल रहा है। गांव के लोग यह समझ नहीं पा रहे कि यह किस वजह से हो रहा है। यहां तक कि डॉक्टर्स भी इसका इलाज नहीं तलाश पा रहे हैं। लेकिन बात सिर्फ महाराष्ट्र की नहीं है। आज कल बेवक्त गंजापन आम बात हो चली है तो कैसे आप कर सकते हैं अपने बालों की सही देखभाल ताकी न रहे बाल झड़ने का मलाल, ये बताने के लिए हमारे साथ हैं रेडिक्स हेल्थकेयर हॉस्पिटल की हेड ऑफ डर्मेटोलॉजी डॉ. रिद्धिमा अरोड़ा, डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर केयर एक्सपर्ट डॉ. रमनजीत सिंह और न्यूट्रिशिनिस्ट सांची नायक।

बालों का रखें ख्याल

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अपने बालों की बगिया को हराभरा रखने को लिए बालों को ढककर रखें डीप कंडीशनिंग करें। हाइड्रेटिंग हेयर ऑयल का इस्तेमाल करें। हफ्ते में एक बार तेल मसाज करें। बालों को हाइड्रेट रखें। बालों को बार-बार धोने से बचें। माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। हीट स्टाइलिंग डिवाइसेस से बचाव करें।


इन गलतियों से बचें

बहुत गर्म या ठंडे पानी से बाल ना धोएं। गीले बालों में कंघी ना करें। गीले बालों को तौलिए से ज्यादा ना रगड़ें। हफ्ते में 1-2 बार ही बाल धोएं। हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कम करें। नेचुरल तरीके से ही बाल सुखाएं। ज्यादा टाइट हेयरस्टाइल ना बनाएं।

बालों को बार-बार धोने से नुकसान

बालों को बार-बार धोने से सीबम की लेयर को नुकसान होता है। सीबम एक तैलीय पदार्थ है। सीबम स्किन की लेयर को प्रोटेक्ट करता है। सीबम लेयर को नुकसान होने से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। हफ्ते में 1-2 बार बालों को धोना काफी है।

हेल्दी बालों के लिए जरूरी

हेल्दी बालों के लिए, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड,बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन C, D, E, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक की जरूरत होती है।

लाइफस्टाइल में बदलाव

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बालों को हेल्दी रखने को लिए लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। पोषण से भरपूर डाइट लें। पर्याप्त धूप लें। योग और एक्सरसाइज करें। हाइड्रेटेड रहें। अच्छी नींद लें और तनाव से दूर रहें।

हेल्दी डाइट, हेल्दी हेयर

हेल्दी हेयर के लिए संतुलित आहर लें। हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। मौसमी फल खाएं। खाने में मखाना, मूंगफली और सोयाबीन शामिल करें। दाल, छोले, दही और अंडे खाएं। तोफू,मीट और पनीर खाएं। अखरोट और किशमिश खाएं। आलू, गाजर और ब्रोकली को अपने खाने में शामिल करें। अलसी खाने से बाल मजबूत होंगे।

महाराष्ट्र के इन गांवों में अचानक झड़ने लगे लोगों के बाल और गंजेपन से दहशत, अधिकारी कर रहे पानी की जांच

बाल झड़ने की वजह

बाल झड़ने की वजह पर नजर डालें तो तनाव,पोषक तत्वों की कमी,ड्रैंडफ, स्कैल्प में एक्स्ट्रा ऑयल, थायराइड इंबैलेंस, मेनोपॉज, हॉर्मोनल इंबैलेंस,स्कैल्प रिंगवर्म, बालों को कलर करने,ब्लीच करने, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल बालों के सेहत के लिए हानिकारक हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।