Get App

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में जल्द 18,000 स्कूल टीचर्स की भर्ती की जाएगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 25 सितंबर को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही 18,000 शिक्षकों की भर्ती करेगी। इनमें से 11,000 नियमित शिक्षकों की भर्ती की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2022 पर 9:03 AM
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में जल्द 18,000 स्कूल टीचर्स की भर्ती की जाएगी
हरियाणा सरकार जल्द 18,000 टीचर्स की भर्ती करेगी।

हरियाणा सरकार जल्द 18,000 टीचर्स की भर्ती करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 25 सितंबर को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही 18,000 शिक्षकों की भर्ती करेगी। इनमें से 11,000 नियमित शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और 7,000 की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही है।

ऐसे की जाएगी भर्ती

उन्होंने कहा कि पहले चरण में प्रत्येक जिले के दो ब्लॉक का चयन किया गया है। यह काम स्कूल मैनेजमेंट समितियां कर रही हैं। हाल ही में स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर बीजेपी-जेजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें