Get App

Nuh Violence: नूंह में इंटरनेट पर रोक जारी! एक हफ्ते बाद आज फिर से खुलेंगे बैंक और ATM, पढ़ें अब तक की बड़ी बातें

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनावपूर्ण हालात के चलते अभी भी जिले में कर्फ्यू जारी है। 8 अगस्त तक जिले में इंटरनेट बंद है। सांप्रदायिक झड़पों में छह लोगों की मौत के बाद नूंह में आज पहली बार बैंक और ATM खुलेंगे। नूंह हिंसा के बाद आसपास के अन्य जिलों में हुई छुटपुट घटनाओं के चलते तनावपूर्ण माहौल को देख इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं, हिंसा के बाद शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई लगातार चौथे दिन भी जारी है। दंगे में शामिल आरोपियों के घर-दुकान और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है

Akhileshअपडेटेड Aug 07, 2023 पर 11:19 AM
Nuh Violence: नूंह में इंटरनेट पर रोक जारी! एक हफ्ते बाद आज फिर से खुलेंगे बैंक और ATM, पढ़ें अब तक की बड़ी बातें
Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद जिले में शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई लगातार चौथे दिन भी जारी है

Haryana Violence Highlights: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनावपूर्ण हालात के चलते अभी भी जिले में कर्फ्यू जारी है। 8 अगस्त तक जिले में इंटरनेट बंद है। इस बीच, सांप्रदायिक झड़पों में छह लोगों की मौत के बाद नूंह जिले में सोमवार को पहली बार बैंक और ATM खोले जाएंगे। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि नूंह में इंटरनेट पर प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। नूंह हिंसा के बाद आसपास के अन्य जिलों में हुई छुटपुट घटनाओं के चलते तनावपूर्ण माहौल को देख इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं, हिंसा के बाद शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई लगातार चौथे दिन भी जारी है। दंगे में शामिल आरोपियों के घर-दुकान और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है।

बैंक और ATM आज फिर से खुलेंगे

अधिकारियों ने बताया कि नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की जलाभिषेक यात्रा को लेकर झड़पें होने के एक हफ्ते बाद सोमवार को प्रायोगिक आधार पर बैंक और ATM फिर से खोले जाएंगे। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि नूंह, तावड़ू, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, पिंगावन और नगर निगम इलाकों में सोमवार को कुछ समय के लिए वित्तीय संस्थान खोले जाएंगे। जिलाधिकारी धीरेंद्र खड़गटा की ओर से रविवार को जारी आदेश के मुताबिक, प्रायोगिक आधार पर 7 अगस्त को बैंक और एटीएम खोलने का फैसला किया गया है। बैंकों में वित्तीय लेनदेन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि ATM शाम 3 बजे तक खुले रहेंगे।

फ्री बस सर्विस भी शुरू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें