Get App

'कोई बहुत बड़ी घटना नहीं' BJP सांसद हेमा मालिनी ने महाकुंभ की भगदड़ को 'बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने' का लगाया आरोप

मौनी अमावस्या पर दूसरे शाही स्नान के दौरान महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और लगभग 60 लोग घायल हो गए। हेमा मालिनी कहा, "यह बहुत अच्छी तरह से मैनेज किया गया था, और सब कुछ बहुत अच्छी तरह से किया गया था... इतने सारे लोग आ रहे हैं, इसे मैनेज करना बहुत मुश्किल है, लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2025 पर 9:16 PM
'कोई बहुत बड़ी घटना नहीं' BJP सांसद हेमा मालिनी ने महाकुंभ की भगदड़ को 'बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने' का लगाया आरोप
BJP सांसद हेमा मालिनी ने महाकुंभ की भगदड़ को 'बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने' का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने मंगलवार को महाकुंभ में हुई भगदड़ को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यह कोई बहुत बड़ी घटना नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस भव्य आयोजन को बड़े ही अच्छ ढंग से मैनेज कर रही है। मौनी अमावस्या पर दूसरे शाही स्नान के दौरान महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और लगभग 60 लोग घायल हो गए।

BJP सांसद ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, "हम कुंभ गए थे, हमने बहुत अच्छा स्नान किया। यह सही है कि एक घटना हुई, लेकिन यह कोई बहुत बड़ी घटना नहीं थी। मुझे नहीं पता कि यह कितनी बड़ी घटना थी। इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छी तरह से मैनेज किया गया था, और सब कुछ बहुत अच्छी तरह से किया गया था... इतने सारे लोग आ रहे हैं, इसे मैनेज करना बहुत मुश्किल है, लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।"

कई विपक्षी नेताओं ने मौनी अमावस्या स्नान के दौरान मची भगदड़ से निपटने के सरकार के तरीकों पर चिंता जताई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें