Himachal Flash Floods: भूस्खलन (Land Slide) और बाढ़ (Flood) के कारण करीब 24 घंटे तक बंद रहने के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे सोमवार रात यातायात के लिए खोल दिया गया। साथ ही पर्यटकों को यात्रा से जुड़े सुझाव भी दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हाईवे ब्लॉक होने के कारण रविवार शाम से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिले में पर्यटकों सहित कई यात्री फंस गए थे।
