Himachal Pradesh Flood: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने शनिवार को कहा कि भारी बारिश (Heavy Rains) के चलते राज्य को लगभग 8,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, शुक्रवार रात तक यह नुकसान लगभग 4,000 करोड़ रुपए का था और सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से 2,000 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत राशि मांगी है।
