Get App

VIDEO: हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 200 से अधिक पर्यटक फंसे, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

चंडीगढ़-मनाली हाईवे भूस्खलन की वजह से बंद हो गया है। हाईवे पर कई किलोमीटर पर लंबा जाम लग गया है। रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मंडी और कुल्लू को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर भूस्खलन के कारण 200 से अधिक लोग फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर पर्यटक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर औट के पास फंसे हैं। फिलहाल, हाईवे को जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश की जा रही है

Akhileshअपडेटेड Jun 26, 2023 पर 3:29 PM
VIDEO: हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 200 से अधिक पर्यटक फंसे, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद
Himachal Pradesh: मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि बहाली का काम चल रहा है

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिले में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से पर्यटक और स्थानीय सहित 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। चंडीगढ़-मनाली हाईवे भूस्खलन की वजह से बंद हो गया है। हाईवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है। रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मंडी और कुल्लू को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर भूस्खलन के कारण 200 से अधिक लोग फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर पर्यटक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर औट के पास फंसे हैं। फिलहाल, हाईवे को जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश की जा रही है। भूस्खलन का एक भयावह वीडियो सामने आया है।

फंसे हुए यात्रियों में से एक प्रशांत ने पीटीआई को बताया, ''कल शाम से हम परेशान हैं क्योंकि सड़क बंद है जिससे ट्रैफिस जाम हो गया है। यहां सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।'' मंडी जिले में भारी बारिश के कारण 7 मील के पास चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिससे रुकावट और भारी ट्रैफिक जाम हो गया। ANI द्वारा जारी किए गए वीडियो में पर्यटक लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं।

मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि बहाली का काम चल रहा है। सड़कों को जाम करने वाले भारी पत्थरों को हटाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को मनाली से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे-21 सात-आठ घंटों में फिर से खुलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को सड़क खुलने तक मंडी की ओर न जाने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते 12 घंटों में 99.2 मिमी बारिश हुई, जिसके कारण भूस्खलन से सड़क के किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौसम कार्यालय ने बताया कि राज्य के मंडी जिले के कटौला में 163.3 मिमी, सिंहुता में 160 मिमी, कसौली में 145 मिमी, कांगड़ा में 143.5 मिमी बारिश हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें