अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर जताई भारत-पाकिस्तान में मध्यस्थता करने की इच्छा

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच तनाव कुछ कम हुआ है। हालांकि अगर दोनों देश चाहें तो मैं मध्यस्थता के लिए तैयार हूं

अपडेटेड Sep 11, 2019 पर 10:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

पिछले दो हफ्ते पहले पीएम मोदी और डॉनल्ड ट्रंप के बीच हुई बैठक में पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने दो टूक कहा था कि भारत पाकिस्तान के बीच किसी तीसरे देश के हस्ताक्षेप की आवश्यकता नहीं है। इसके बावजूद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक के बीच फिर से मध्यस्थता करने की पेशकश कर दी है।

ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आप जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव है। दो हफ्ते पहले जितना तनाव था, अब उसमें कमी आई है। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने से भारत पाक के बीच तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आगे कहा कि मुझे दोनों देश पसंद हैं, मैं उनकी मदद करना चाहता हूं। अगर वो कहें तो मैं मध्यस्थता के लिए तैयार हूं। 

बता दें कि जुलाई में जब पाक पीएम इमरान खान अमेरिका गए थे, तब भी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा था। जिसे भारत ने तुरंत खारिज कर दिया था। अब उन्होंने फिर से मध्यस्थता करने की बात दोहराई है। हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि जब दोनों देश कहेंगे, तभी वो मध्यस्थता करेंगे। 

इसके पहले पीएम मोदी ने G-7 सम्मेलन के दौरान ट्रंप के सामने भारत-पाक के बीच किसी तीसरे देश के हस्ताक्षेप को सिरे से खारिज कर दिया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।  

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।