IMD Rains Forecast: इन राज्यों में अगले 5 दिनों के दौरान होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दक्षिणी भारत के कई राज्य लगातार बारिश से तबाह हो गए हैं। केरल के कई हिस्सों में बुधवार को भी बारिश जारी रही, जिससे विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ गया है

अपडेटेड Aug 31, 2022 पर 3:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मौसम वैज्ञानिकों ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए दक्षिणी राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है

IMD Forecast: दक्षिणी भारत के कई राज्य लगातार बारिश से तबाह हो गए हैं। केरल के कई हिस्सों में बुधवार को भी बारिश जारी रही, जिससे विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। अधिकारियों ने अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए पलक्कड जिले के मलमपुझा बांध के द्वार खोलने का फैसला किया है।

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने तमिलनाडु और तेलंगाना, रायलसीमा में पश्चिम विदर्भ के पास चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण केरल और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में तीन सितंबर तक बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।

येलो अलर्ट जारी


मौसम वैज्ञानिकों ने 14 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए दक्षिणी राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मध्य केरल के जिलों से कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: अपहरण के आरोप पर नीतीश कुमार ने कानून मंत्री कार्तिक कुमार को हटाया, गन्ना विभाग में पहुंचाया

पत्तनमथिट्टा जिला प्रशासन ने जिन स्कूलों को अस्थायी रूप से राहत शिविरों में तब्दील किया है, उनमें अवकाश की घोषणा की है। अधिकारियों ने भरतपुझा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है, क्योंकि अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए मलमपुझा बांध के द्वारा खोले जाएंगे।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

- अगले 5 दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 2 और 3 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी बारिश होने की संभावना है

- 31 अगस्त और 1 सितंबर को दक्षिण मध्य प्रदेश में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार में 31 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान बारिश के साथ बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई है।

- अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसी तरह की स्थिति का अनुमान लगाया गया है। 31 अगस्त से 3 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

- 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में, जबकि अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा अगले 2 दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

- 31 अगस्त और 1 सितंबर को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश और 31 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में बिजली गिरने की संभावना है।

- अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की गई है। तमिलनाडु और केरल में 31 अगस्त, जबकि 1 सितंबर को माहे में और 1 सितंबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।