Get App

IMF ने घटाया भारत का GDP ग्रोथ का अनुमान, FY23 में 7.4% रहने की जताई उम्मीद

India's GDP Growth: इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) के ग्रोथ अनुमान को 0.80 फीसदी घटाकर 7.4 फीसदी कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2022 पर 8:37 PM
IMF ने घटाया भारत का GDP ग्रोथ का अनुमान, FY23 में 7.4% रहने की जताई उम्मीद
IMF ने 0.80% घटाया भारत का GDP ग्रोथ का अनुमान

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) के ग्रोथ अनुमान को 0.80 फीसदी घटाकर 7.4 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही उसने वित्त वर्ष 2024 के ग्रोथ अनुमान में भी 0.80 फीसदी को घटाया है और इसे पहले के 6.9 प्रतिशत के मुकाबले 6.1 प्रतिशत कर दिया है।

IMF ने 26 जुलाई को जारी अपनी हालिया वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा, "भारत के लिए, GDP ग्रोथ में बदलाव मुख्य रूप से कम अनुकूल बाहरी परिस्थितियों और अधिक तेजी से नीतिगत सख्ती को दिखाता है।"

फरवरी के अंत में यूक्रेन पर रूस के हमले ने दुनिया भर में कई अहम वस्तुओं की सप्लाई को बाधित कर दिया, जिससे ग्लोबल स्तर पर कीमतें बढ़ गईं। इसके चलते विकसित दुनिया के कई देशों में महंगाई कई देशों के अपने ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। महंगाई को रोकने के लिए उन देशों के केंद्रीय बैंकों ने अपनी मौद्रिक नीतियों को सख्त करना शुरू कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें