Get App

CBSE Class 12 Exam 2021: छात्र कैसे होंगे पास? मूल्यांकन का क्या होगा मानदंड? CBSE सचिव ने दी ये अहम जानकारी

CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब सभी की नजरें मूल्यांकन प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2021 पर 8:35 AM
CBSE Class 12 Exam 2021: छात्र कैसे होंगे पास? मूल्यांकन का क्या होगा मानदंड? CBSE सचिव ने दी ये अहम जानकारी

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद सरकार द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Class 12 Exam 2021) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा के एक दिन बाद, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी बुधवार को कहा कि अधिकारी कक्षा 12 के मूल्यांकन के लिए मानदंड तैयार करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।

सीबीएसई सचिव ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से इसके लिए थोड़ा इंतजार करने के लिए भी कहा है। त्रिपाठी ने कहा कि एक बार पूरा हो जाने के बाद हम इसे सार्वजनिक कर देंगे। माता-पिता, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और छात्रों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि साथ ही, सभी से अनुरोध है कि घबराएं नहीं।

कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों सहित सभी हितधारकों के लिए राहत की बात है। सभी राज्य सरकारों ने केंद्र के इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, 24 घंटे बाद भी इस बारे में कोई अपडेट नहीं है कि मूल्यांकन का मानदंड क्या होगा। हर किसी के मन में सवाल यह है कि 12वीं की परीक्षा नहीं होगी तो छात्रों को प्रमोट किस आधार पर किया जाएगा। 

केंद सरकार ने मंगलवार को CBSE की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया था। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह फैसला छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे तनाव भरे माहौल में छात्रों को परीक्षा में शामिल होने को लेकर दबाव नहीं डाला जाना चाहिए।

इससे पहले, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी फैलने के कारण 14 अप्रैल को 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने और 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की गई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों एवं अन्य पक्षकारों से परीक्षा को लेकर सुझाव मांगा था। फिलहाल, परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब सभी की नजरें मूल्यांकन प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें