Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर चुकी मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। ग्रुप A के अपने अंतिम मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को मेजबान जापान को 5-3 के अंतर से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2021) के नॉक आउट दौर में एंट्री कर ली है।
भारत के लिए गुरजंत ने दो गोल, जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर और नीलकांत शर्मा ने भारतीय टीम की तरफ से एक-एक गोल दागा। पहले ही क्वॉर्टर फाइनल में एंट्री पा चुकी टीम इंडिया ने मैच के शुरुआती से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से मेजबान पर अतिरिक्त दबाव बना। भारत के लिए आखिरी गोल गुरजंत की स्टिक से निकला और उन्होंने यह गोल 56वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा।
बुधवार को ही पहले तीन मैच में करारी हार के बाद आखिरी मिनटों में नवनीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1.0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं। नवनीत ने मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में किया। इससे पहले भारत को मिले 14 पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए।
भारत को तीन मैचों में भारत को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड ने 5.1 से, जर्मनी ने 2.0 और गत चैम्पियन ब्रिटेन ने 4.1 से हराया। भारत को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के साथ गोल औसत भी बेहतर रखना होगा। इसके साथ ही उन्हें दुआ करनी होगी कि शनिवार को ब्रिटेन की टीम आयरलैंड को हरा दे। अब क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम उतरेगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
