Get App

Tata Motors के लिए शानदार रहा सितंबर, कारों की बिक्री 15% बढ़ी; EV की डिमांड में आया जबरदस्त उछाल

Tata Motors September 2026 Sales: फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले Tata Motors के लिए सितंबर 2026 का महीना काफी अच्छा रहा। इस दौरान कंपनी ने कुल 70,210 कारें और SUV बेचकर महीना खत्म किया, जिसमें साल-दर-साल (YoY) 15% की बढ़ोतरी देखी गई।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 8:08 PM
Tata Motors के लिए शानदार रहा सितंबर, कारों की बिक्री 15% बढ़ी; EV की डिमांड में आया जबरदस्त उछाल
Tata Motors के लिए शानदार रहा सितंबर, कारों की बिक्री 15% बढ़ी

Tata Motors September 2026 Sales: फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले Tata Motors के लिए सितंबर 2026 का महीना काफी अच्छा रहा। इस दौरान कंपनी ने कुल 70,210 कारें और SUV बेचकर महीना खत्म किया, जिसमें साल-दर-साल (YoY) 15% की बढ़ोतरी देखी गई। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक और दूसरे पर्यावरण के अनुकूल पावरट्रेन वाली कारों की बिक्री भी अच्छी रही।

कंपनी ने FY27 की दूसरी तिमाही में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान Tata Motors ने कुल 2.02 लाख पैसेंजर व्हीकल बेचे। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 1.44 लाख गाड़ियां बेची थीं। यानी सालाना आधार पर बिक्री में करीब 40% की बढ़ोतरी हुई।

दूसरी तिमाही में हुई कुल बिक्री में से 1.97 लाख गाड़ियां घरेलू बाजार में बिकीं। जो FY26 की दूसरी तिमाही में बिकी 1.41 लाख गाड़ियों के मुकाबले 40% ज्यादा है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में बिक्री 20% बढ़कर 5,049 यूनिट हो गई।

कंपनी ने बताया कि FY27 की दूसरी तिमाही के दौरान 'पंच' (Punch) भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। आइए, बिक्री के प्रदर्शन को विस्तार से समझते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें