Get App

Jio Platforms Q2 Results :जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 14% बढ़कर 8,389 करोड़ रुपए रहा, ARPU भी बढ़ा

Jio Platforms Q2 Results :चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड कामकाजी आय बढ़कर 47,485 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 42,652 करोड़ रुपये थी। जियो प्लेटफॉर्म्स ने 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद अपने पहले तिमाही नतीजों जारी किए हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 8:14 PM
Jio Platforms Q2 Results :जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 14% बढ़कर 8,389 करोड़ रुपए रहा, ARPU भी बढ़ा
Jio Platforms Q2 Results:जियो प्लेटफॉर्म्स ने कनेक्टिविटी और डिजिटल सर्विसेज दोनों क्षेत्रों में दोहरे अंकों की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है

Jio Platforms Q2 Results : हाल ही में बाजार में लिस्ट हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स ने वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही (दूसरी तिमाही) के नतीजे जारी कर दिए है। इस तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का नेट प्रॉफिट 14 प्रतिशत बढ़कर 8,389 करोड़ रुपये हो गया है,जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 7,379 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड कामकाजी आय बढ़कर 47,485 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 42,652 करोड़ रुपये थी। जियो प्लेटफॉर्म्स ने 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद अपने पहले तिमाही नतीजों जारी किए हैं।

दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 36332 करोड़ रुपए से बढ़कर 40475 करोड़ रुपए पर रही है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए प्रमोशनल स्कीमों के दम पर दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रति उपयोगकर्ता औसत रेवेन्यू (ARPU) सालाना आधार पर 3.5% बढ़कर 218.8 रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 211.4 रुपये था।

जियो प्लेटफॉर्म्स ने कनेक्टिविटी (11%) और डिजिटल सर्विसेज (16%) दोनों क्षेत्रों में दोहरे अंकों की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी के EBITDA में सालाना आधार पर लगभग 17% की बढ़त हुई है। इसका मुख्य कारण रेवेन्यू में बढ़ोतरी और ऑपरेटिंग लीवरेज (मार्जिन में 250bps का सुधार) रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें