Independence Day 2022: सिर्फ 25 रुपये में घर मंगवाएं तिरंगा, हर घर फ्री डिलीवर करेगा पोस्ट ऑफिस, यहां करना होगा अप्लाई

स्वतंत्रता दिवस से पहले इस साल भारतीय डाक सेवा (Indian Post Service) भारतीय तिरंगे झंडे की फ्री डिलीवरी दे रहा है। तिरंगे झंडे को इंडिया पोस्ट के पोर्टल के माध्यम से 25 रुपये की कीमत पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 6:39 PM
Story continues below Advertisement
यहां से ऑनलाइन खरीद सकते हैं तिरंगा झंडा।

Har Ghar Tiranga Campaign: स्वतंत्रता दिवस से पहले इस साल भारतीय डाक सेवा (Indian Post Service) भारतीय तिरंगे झंडे की फ्री डिलीवरी कर रहा है। आप तिरंगे झंडे को इंडिया पोस्ट के पोर्टल के माध्यम से 25 रुपये की कीमत में ऑनलाइन खरीद सकते हैं। तिरंगे झंडे को खरीदने पर जीएसटी नहीं लगेगा। बिना पोल वाले झंडे का साइज 20 इंच x 30 इंच होगा। झंडा खरीदने के इच्छुक लोग ई-पोस्टऑफिस पोर्टल से ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा जिन्हें झंडा खरीदना है वह तिरंगा झंडा खरीदने के लिए अपने एरिया के पास वाले डाकघर भी जा सकते हैं।

India Post ने दी जानकारी

इंडिया पोस्ट ने मंगलवार को ट्विटर पर बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे की सेल और डिस्ट्रीब्यूशन की सर्विस दे रहा है। सभी डाकघर स्वतंत्रता दिवस 2022 से पहले आने वाली छुट्टियों पर काम करेंगे। इंडिया पोस्ट के मुताबिक सार्वजनिक अवकाश के दिनों में डाकघरों में कम से कम एक काउंटर के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज की सेल के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। केंद्र सरकार के बजट डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक भारत में दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है, जिसमें 1,55,000 डाकघर 89 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों में हैं।


 

 

मनाया जाएगा  'आजादी का अमृत महोत्सव' 

केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत किए जाने वाले अभियान की समीक्षा भी हाल में की। कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा और सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे।

Daily Voice : बैंकिग शेयरों से तेजी के मिल रहे संकेत, आईटी शेयरों को लेकर रहें सतर्क

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।