Har Ghar Tiranga Campaign: स्वतंत्रता दिवस से पहले इस साल भारतीय डाक सेवा (Indian Post Service) भारतीय तिरंगे झंडे की फ्री डिलीवरी कर रहा है। आप तिरंगे झंडे को इंडिया पोस्ट के पोर्टल के माध्यम से 25 रुपये की कीमत में ऑनलाइन खरीद सकते हैं। तिरंगे झंडे को खरीदने पर जीएसटी नहीं लगेगा। बिना पोल वाले झंडे का साइज 20 इंच x 30 इंच होगा। झंडा खरीदने के इच्छुक लोग ई-पोस्टऑफिस पोर्टल से ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा जिन्हें झंडा खरीदना है वह तिरंगा झंडा खरीदने के लिए अपने एरिया के पास वाले डाकघर भी जा सकते हैं।
