Indian Railway: जानिए कितने तरह के होते हैं वेटिंग टिकट, सबसे पहले कौन सा वेटिंग टिकट होगा कन्फर्म

Indian Railway: रेलवे की ओर से कई तरह के वेटिंग लिस्‍ट जारी किए जाते है। कैटेगरी के हिसाब से इन पर अलग-अलग कोड दर्ज किया जाता है। उसी हिसाब से कन्‍फर्म होने की संभावना होती है। जिस वेटिंग टिकट का कोड TQWL होता है। उसके सबसे कम कंफर्मेशन के चांस होते हैं। वहीं जिस वेटिंग टिकट का कोड RLWL होता है। उसके सबसे अधिक कन्फर्म होने के चांस होते हैं

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 2:56 PM
Story continues below Advertisement
RAC टिकट भी होता है, जिसमें पूरी सीट तो नहीं मिलती है। लेकिन आप यात्रा कर सकते हैं

Indian Railway: भारतीय रेल से रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। ट्रेन में सफर करने से पहले टिकट लिया जाता है। लंबी दूरी की गाड़ियों में सफर करने के लिए जब रिजर्वेशन कराते हैं तो कभी-कभी वेटिंग टिकट मिलता है। कन्फर्म नहों होने की स्थति में ही वेटिंग टिकट दिया जाता है। यह वेटिंग टिकट दो तरह के होते हैं। एक जनरल का टिकट वेटिंग और दूसरा तत्काल का वेटिंग टिकट। जब लंबी दूरी की यात्रा करने के पहले टिकट निकालते हैं तो कभी-कभी वेटिंग टिकट मिलता है। इसमें GNWL लिखा नजर आता है। इसका मतबल यह हुआ कि यह वेटिंग टिकट है।

इसी तरह जब आप तत्काल में टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग लिस्ट में आ जाए तो टिकट पर TQWL लिखा दिखेगा। अब आपको बता रहे हैं कि कौन सा वेटिंग टिकट सबसे कन्फर्म होता है।

जानिए कौन सा टिकट पहले होगा कन्फर्म


वेटिंग लिस्ट में पहली प्राथमिकता जनरल वेटिंग टिकट को ही दिया जाता है। लिहाजा पहले जनरल वेटिंग टिकट ही कंफर्म होगा। तत्काल में वेटिंग मिलने का मतलब है कि आपका टिकट के कंफर्म होने की संभावना बेहद कम है। अगर ऑनलाइन बुक कराने पर तत्काल में टिकट वेटिंग मिलता है और चार्ट बनने तक कन्फर्म न हो तो अपने आप कैंसिल हो जाता है। कुल मिलाकर कहने का मतलब ये हुआ कि ऑनलाइन तत्काल का वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन में सफर नहीं कर सकते हैं। ऐसे में जब भी आप घर से स्टेशन के लिए निकलें तो ध्यान रखें कि अगर टिकट कन्फर्म नहीं हुआ तो घर वापस लौटना पड़ सकता है।

Indian Railways: पैसेंजर, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट या मेल ट्रेनों में क्या है अंतर? जानिए कैसे तय होती है कैटेगरी

कितनी तरह के होते हैं वेटिंग टिकट

GNWL

इसका मतलब होता है जनरल वेटिंग लिस्ट। अगर कोई  कन्फर्म्ड यात्री अपनी टिकट कैंसिल करेगा तब ऐसी स्थिति में वेटिंग टिकट को सीट दी जाती है।

TQWL

अगर आप तत्काल में कोई टिकट बुक करते हैं और उसे फिर भी वेटिंग में डाल दिया जाता है तो उसे तत्काल वेट लिस्ट (TQWL) कहा जाता है। इस टिकट के  कन्फर्म  होने के चांस बेहद कम होते हैं।

RLWL

इसका मतलब होता है रिमोट लोकेशन वेटलिस्ट। छोटे स्टेशन का ट्रेन में सीट कोटा होता है। दूर-दराज के स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने वालों को इस लिस्ट में डाला जाता है। इसके कन्फर्म होने की संभावना बहुत अधिक होती है।

PQWL

इसका मतलब है पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट। ये वेट लिस्ट जनरल से अलग होता है। इसमें उन यात्रियों को डाला जाता है जो शुरुआती और अंतिम स्टेशन के बीच में चढ़ने-उतरने वाले होते हैं। मसलन, दिल्ली से पटना जा रही ट्रेन में बरेली से ट्रेन पकड़कर बनारस या मुगलसराय में उतरने वाले यात्री के लिए होता है।

RAC

रिजर्वेशन अंगेस्ट कैंसिलेशन। इसमें बैठने के लिए सीट मिलती है लेकिन पूरी बर्थ नहीं मिलती है। हालांकि, जनरल वेटिंग लिस्ट से पहले इन्हें पूरी सीट दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।