Indian Railway: अगर आप भारतीय रेलवे की सेवाओं का आमतौर पर फायदे उठाते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। रेल हमेशा से लंबी दूरी के सफर के लिए लोगों का पसंदीदा माध्यम रही है। यह सुरक्षित होने के साथ-साथ आरामदायक भी है। कई लोगों के ट्रेन का सफर बहुत मनोरंजक भी होता है। लेकिन ट्रेन में सफर करने से पहले इससे जुड़े कुछ जरूरी रूल्स के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। हम आपको रेलवे में सफर करने के लिए कुछ नियमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ताकि आपको सफर में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए।