Indian Railways: देश के हर तबके के लोग भी अब रेलवे में AC में सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए रेलवे मे AC कोच के किराए में कटौती कर दी है। AC थ्री इकोनॉमी क्लास (AC3 Economy Class) में यात्रियों के लिए किराया करीब तय हो गया है।

Indian Railways: देश के हर तबके के लोग भी अब रेलवे में AC में सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए रेलवे मे AC कोच के किराए में कटौती कर दी है। AC थ्री इकोनॉमी क्लास (AC3 Economy Class) में यात्रियों के लिए किराया करीब तय हो गया है।
सामान्य AC -3 टियर के मुकाबले 8 फीसदी सस्ता होगा। जिससे स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले लोग इस नई कैटेगरी के कोच की ओर आकर्षित हो सकेंगे। प्रीमियम सुविधाओं से लैस इस नई कैटेगरी श्रेणी के AC कोच (AC Coaches) में यात्रा के साथ एक नये युग की शुरुआत होगी।
AC -3 इकोनॉमी क्लास कोच को ट्रेनों में लगाने जा रहा है। इसके लिए ट्रेनों से स्लीपर क्लास के कोच कम किए जाएंगे। भविष्य में गरीब रथ ट्रेनों में भी AC -3 इकॉनोमी कोच ही इस्तेमाल किए जाएंगे। इसका मकसद स्लीपर क्लास के मुसाफिरों को कम किराये में AC क्लास में सफर का मौका देना है।
सितंबर में हो सकती है शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला इकोनॉमी AC 3 टियर कोच उत्तर मध्य रेलवे के तहत स्पेशल ट्रेन 02403/02404 प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में लगाया जा सकता है और यह सितंबर में रन करेगा। इकोनॉमी AC -3 टियर कोच कपूरथला के रेलवे कोच फैक्ट्री, रायबरेली के मॉडर्न कोच फैक्ट्री और चेन्नई के इंटिगरल कोच फैक्ट्री में बनाए जा रहे हैं। इनमें 800 से अधिक कोच चालू वित्त वर्ष में शुरू किए जाएंगे।
AC -3 टियर इकॉनोमी क्लास में बढ़ाई गई बर्थ
AC -3 टियर इकॉनोमी क्लास में 83 बर्थ हैं। इसके लिए साइड में 2 की जगह 3 बर्थ रखे गए हैं। जबकि AC -3 में 72 बर्थ होते हैं। यानी AC-3 इकॉनोमी क्लास में AC -3 के मुक़ाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा बर्थ हैं। जिससे रेलवे को बड़ा फायदा होगा। रेलवे अपने किराये में कमी करके इसका फायदा यात्रियों को लौटाना चाहती है।
घटेंगे स्लीपर क्लास के कोच
सूत्रों के मुताबिक AC3 कोच को छोड़कर बाकी सभी कोच में रेलवे को हर साल 20-25 फीसदी तक घाटा उठाना पड़ता है। ऐसे में रेलवे धीरे-धीरे करके AC3 कोच में सुधार और टिकट की कीमतों में कमी करके इसे लोकप्रिय बनाना चाहती है। जिससे स्लीपर क्लास में चलने वाले लोग थोड़ा सा और खर्च करके AC3 इकोनॉमी क्लास (AC 3 Economy Class) में यात्रा कर सकेंगे। सरकार की योजना धीरे-धीरे ट्रेनों से स्लीपर क्लास के कोच कम करके उसकी जगह AC3 इकोनॉमी क्लास के कोच बढ़ाने की भी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।