ओडिशा और उत्तरी आंध प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ जवाद नाम का चक्रवात (Cyclone Jawad) तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 3 दिसंबरऔर 4 दिसंबर को करीब 100 ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है।

ओडिशा और उत्तरी आंध प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ जवाद नाम का चक्रवात (Cyclone Jawad) तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 3 दिसंबरऔर 4 दिसंबर को करीब 100 ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेज होगा और 3 दिसंबर के आसपास यह एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। मौसम विभाग ने बताया कि यह चक्रवात उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 4 दिसंबर की सुबह को इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों तक पहुंचने का अनुमान है।
IMD ने बताया, "यह तय है कि चक्रवाती तूफान ओडिशा तट के पास पहुंचेगा। हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि इसका कहर कहां टूटेगा। यह जरूर कहा जा सकता है कि इसके असर से ओडिशा के कई तटीय जिलों में 3 दिसंबर से हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं दक्षिण ओडिशा के जिलों में भी 3 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।"
मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में 'भारी' से 'बहुत भारी' बारिश का अनुमान जताते हुए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।
चक्रवात के खतरों को देखते हुए, ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने 95 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने एक ट्वीट में बताया, "मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवात 'जवाद' 3 से 4 दिसंबर को ओडिशा से टकरा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न जगहों से चलने वाली और ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन से गुजरने वाली और यहां से शुरू होने वाली 95 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।"
रद्द हुई ट्रेनों की पूरी लिस्ट ईस्ट कोस्ट रेलवे के इस ट्वीट में देखी जा सकती है:
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।