Indian Railways: यात्री ध्यान दें, 24 अगस्त को चलने वाली रामायण यात्रा ट्रेन हुई कैंसिल, जानें डिटेल्स

रामायण यात्रा ट्रेन (Ramayana Yatra Train) के जरिए भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का प्लान कर रहे या बुकिंग करा चुके लोगों को झटका लग सकता है

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 8:23 PM
Story continues below Advertisement
रामायण यात्रा ट्रेन हुई कैंसिल।

रामायण यात्रा ट्रेन (Ramayana Yatra Train) के जरिए भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का प्लान कर रहे या बुकिंग करा चुके लोगों को झटका लग सकता है। दरअसल,  आईआरसीटीसी (IRCTC) ने बताया है कि 24 अगस्त 2022 को चलने वाली रामायण यात्रा ट्रेन को कैंसिल कर दिया है। ये जानकारी IRCTC ने ट्विटर के जरिये दी।

आईआरसीटीसी ने कहा कि 24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन अब यात्रियों की संख्या कम होने के कारण कैंसिल कर दिया गया है। इससे पहले जुन में पहली ट्रेन रामायण यात्रा की चलाई गई थी।

 


62,370 रुपये का था रामायण यात्रा का पैकेज

यह पूरी यात्रा 8000 किलोमीटर की है। यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 24 अगस्त को शुरू होनी थी। इसमें यात्री थर्ड एसी में ट्रैवल करेंगे और कुल 600 यात्री सफर कर सकते हैं। इस ट्रेन की बुकिंग आप IRCTC की वेबसाइट पर हो रही थी। इस पैकेज की कॉस्ट 62,370 रुपये प्रति व्यक्ति है।

श्री रामायण यात्रा में दो देश और 8 राज्यों की यात्रा करेंगे

रेलवे ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 'श्री रामायण यात्रा' के बारे में बताया कि यह ट्रेन 8000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें 8 राज्यों और दूसरे देश नेपाल घूमने का मौका मिलेगा। आठ राज्यों में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश शामिल है।

Technical View : निफ्टी ने फिर बनाया बेयरिश कैंडल, MACD भी दे रहा है बिकवाली के संकेत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।