आज इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 22 अगस्त को लगातार दूसरे सत्र के लिए निफ्टी लाल रंग में बंद हुआ। आज भारतीय बाजारों ने दो महीने में सबसे खराब दिन देखा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में आक्रामक बढ़ोतरी के चलते चिंता बढ़ी। निफ्टी आज 267.80 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,490.70 पर बंद हुआ। इसमें डेली चार्ट पर एक और मंदी का कैंडलस्टिक नजर आया।
एक्सपर्ट्स ने कहा कि ट्रेंड इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस एंड डायवर्जेंस (MACD) ने भी डेली चार्ट पर "बिकवाली" का संकेत दिया है।
यदि इंडेक्स अगले अहम सपोर्ट 17,300 का बचाव करने में सफल होता है, तो आने वाले सत्र में कुछ कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि सपोर्ट के टूटने से इंडेक्स 17,000 के स्तर तक गिर सकता है।
ऐसा लगता है कि निफ्टी ने कुछ डाउनस्विंग रैलियों ने शुरुआत की है। ये अब बिकवाली की चपेट में रह सकता है। जब तक निफ्टी 17,690-17,710 के बेयरिश गैप जोन से ऊपर बंद नहीं होता तब तक इसमें किसी मजबूती की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।
चार्टव्यूइंडिया के संस्थापक और मुख्य बाजार रणनीतिकार मजहर मोहम्मद (Mazhar Mohammad, Founder & Chief Market Strategist at Chartviewindia) ने कहा कि इसलिए पोजीशनल शॉर्ट्स के लिए, 17,710 से ऊपर का स्टॉप-लॉस लगाना अच्छा होगा।
आज सभी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 2 प्रतिशत और 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई है।
बैंक निफ्टी (Banking index)
आज बैंक निफ्टी 300 अंकों की गिरावट के साथ 38,694 पर खुला। बाजार बंद होने के समय 688 अंकों की गिरावट के साथ 38,298 पर बंद हुआ। जिससे इसमें डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडल बना।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया ने कहा कि यदि बैंक निफ्टी को 38,750 और 38,888 की ओर बढ़ना है तो इसे 38,250 से ऊपर टिकना होगा। जबकि इसके लिए 38,000 और 37,750 पर सपोर्ट रखा गया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)