पहले कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली का दबाव, जानें आशीष बहेती ने किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन निफ्टी से ज्यादा गिरावट बैंक निफ्टी में देखने को मिल रही है जबकि दोनों इंडेक्स में कॉल राइटर्स हावी नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
आशीष बहेती ने कहा कि निफ्टी में एक बाउंसबैक देखने को मिल सकता है जिससे ये 17700 के स्तर तक जा सकता है हालांकि बैंक निफ्टी में उन्होंने कोई नया ट्रेड नहीं लेने की सलाह दी है

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली का दबाव है। निफ्टी 1% से ज्यादा फिसलकर 17550 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों पर कॉल राइटर्स हावी नजर आ रहे हैं। आज के हमारे एक्सपर्ट NAV INVESTMENT के आशीष बहेती हैं। आशीष ने अपने दमदार ट्रेड के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

NAV INVESTMENT के आशीष बहेती की बैंक निफ्टी और निफ्टी पर राय

आशीष बहेती बाजार पर राय देते हुए कहा बाजार में मीनिंगफुल करेक्शन देखने को मिला है। इसलिए अब यहां पर खरीदारी करने का मन बनाया जा सकता है। निफ्टी में 17480 के लेवल पर स्टॉपलॉस लगाकर लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है। सेक्टोरल इंडेक्स जैसे मेटल में तेजी नजर आ रही है इसलिए हमारा मानना है कि निफ्टी में एक बाउंसबैक देखने को मिल सकता है। इसमें 17700 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।


वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो ये आज कमजोर नजर आ रहा है। बैंकिंग स्टॉक्स में भी कमजोरी नजर आ रही है। इसलिए बैंक निफ्टी में जिनके पास शॉर्ट पोजीशन है वे इसमें बने रह सकते हैं। हमारा मानना है कि इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन बैंक निफ्टी में कोई नया ट्रेड नहीं लेना चाहिए। इस समय ये नो ट्रेड ट्रेजेक्टरी में है। इसलिइ इसमें कोई नया ट्रेड नहीं लेना चाहिए।

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई

आशीष बहेती के दमदार ट्रेड

LIC Housing Finance Aug Fut : बेचें - 382 रुपये, लक्ष्य - 372 रुपये, स्टॉपलॉस - 387 रुपये

Vedanta Aug Fut : खरीदें - 263 रुपये, लक्ष्य - 274 रुपये, स्टॉपलॉस - 258 रुपये

सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफा : Interglobe Aviation

आशीष ने कहा कि इस शेयर में सस्ता ऑप्शन लेने से कमाई हो सकती है। उन्होंने कहा इंटरग्लोब एविशन की अगस्त सीरीज की 2000 की कॉल में दांव लगाना चाहिए। इसकी 2000 के स्ट्राइक वाली कॉल 34 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 24 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।