शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई

पहले दिन 5Paisa.com के रूचित जैन ने कमाई के लिए Thermax के स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दी

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते हमारे साथ है IDBI Capital के बृजेश ऐल, 5Paisa.com के रूचित जैन और Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी जुड़ गये हैं। इनके बीच शेयरों हफ्ते भर के लिए शेयरों पर कमाई के लिए मुकाबला होगा। बृजेश पहली बार इस खेल हा हिस्सा बन रहे है।

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

5Paisa.com के रूचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Thermax


रुचित ने कहा कि इसमें 2318 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2530 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 2230 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY CRISIL

मेहुल ने इस स्टॉक में 3380 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3280रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 3700 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः SELL ICICI Bank

बृजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 853 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 832 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 867 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः SELL Hero Moto

रुचित ने कहा कि इसमें 2782 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 2540 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 2855 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

इस फुटवियर स्टॉक ने 1 महीने में दिया 40% का रिटर्न, क्यों दिखाई दे रहा है स्टॉक में उछाल

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY Bajaj Elec

मेहुल ने इस स्टॉक में 1250 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1360 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Siemens

बृजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 2905 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2992 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 2875 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः SELL L&T

मेहुल ने इस स्टॉक में 1907 के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1950 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1800 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY ITC

बृजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 316 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 323 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 312 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।