मुंबई के एक फुटवियर रिटेलर ने अपने निवेशकों को मालामाल किया है। इसके शेयरों ने महज एक महीने में अपने निवेशकों को करीब 40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले चार दिनों में शेयर में 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
मुंबई के एक फुटवियर रिटेलर ने अपने निवेशकों को मालामाल किया है। इसके शेयरों ने महज एक महीने में अपने निवेशकों को करीब 40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले चार दिनों में शेयर में 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
वहीं हालिया गिरावट के बावजूद एनालिस्ट कंपनी के मजबूत फंडामेंटल और स्टोर एडिशन को लेकर पॉजिटिव हैं।
मुंबई स्थित मेट्रो ब्रांड्स (metro brands) का स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस रेंज से 61.6 प्रतिशत चढ़ चुका है। मेट्रो ब्रांड्स ने 2021 में सेकंडरी मार्केट में अपनी यात्रा शुरू की। 30 जून तक मेट्रो ब्रांड्स ने देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 147 शहरों में 644 स्टोर से अपना कारोबार कर रहा था।
स्टॉक में क्यों दिख रहा है उछाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, मेट्रो के पास तीन अम्ब्रेला ब्रांड्स और दो एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट टाई-अप्स का सही मिश्रण है। इससे आगे चलकर इसको ग्रोथ का अवसर मिल रहा है। ब्रोकरेज इस कंपनी की लागत को अनुकूल करते हुए मुनाफा कमाने की इसकी क्षमता पर पॉजिटिव बने हुए हैं।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा, "एक बढ़िया बिजनेस मॉडल के साथ मेट्रो का एसेट लाइट बिजनेस मॉडल, थर्ड पार्टी ब्रांड्स में ग्रोथ की संभावना, मजबूत रेवेन्यू और प्रॉफिटेबिलिटी ग्रोथ के साथ मजबूत फंडामेंटल, जीरो कर्ज एवं मजबूत प्रमोटर और अनुभवी मैनेजमेंट टीम इस स्टॉक पर पॉजिटिव नजरिया बनाती है।" इसलिए हमने इस स्टॉक पर 'बाय' कॉल दी है।
पिछले महीने, मेट्रो ब्रांड्स ने अप्रैल-जून की अवधि के लिए 103.2 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। मजबूत बिजनेस मोमेंटम के कारण इसको मुनाफा हुआ था। जबकि एक साल पहले इसी अवधि के लिए कंपनी को 10.3 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी ने कहा कि यह उसका अब तक का सबसे अच्छा तिमाही प्रदर्शन था। जो इसके ऑपरेशनल मॉडल की मजबूती और इसकी टीम के प्रयासों की वजह से रहा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।