रामायण यात्रा ट्रेन (Ramayana Yatra Train) के जरिए भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का प्लान कर रहे या बुकिंग करा चुके लोगों को झटका लग सकता है। दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) ने बताया है कि 24 अगस्त 2022 को चलने वाली रामायण यात्रा ट्रेन को कैंसिल कर दिया है। ये जानकारी IRCTC ने ट्विटर के जरिये दी।
